लाड़ली बहना आवास योजना 2024 | Ladli Behna Awas Yojana list , पात्रता, दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया जानिए 

Table of Contents

Ladli Behna Awas Yojana 2024 ( लाड़ली बहना आवास योजना आवेदन फार्म ) : केंद्र सरकार द्वारा देश भर के सभी गरीब एवं पिछड़े वर्ग के लोगों और महिलाओं के लिए तरह-तरह की योजनाएं शुरू की जाती है। केंद्र सरकार के साथ-साथ राज्य सरकारी भी महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न योजनाओं की शुरुआत करती है। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य की महिलाओं के लिए लाडली बहना योजना को शुरू किया गया है। लाड़ली बहना योजना के तहत मध्य प्रदेश सरकार द्वारा पत्र एवं योग्य महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है ताकि महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत, सशक्त एवं आत्मनिर्भर बन सके। लाडली बहना योजना को पहले अंत्योदय योजना के नाम से जाना जाता था जिसके बाद सरकार ने इसका नाम बदलकर Ladli Behna Yojana रख दिया। 

लाड़ली बहना आवास योजना 2024 ( Ladli Behna Awas Yojana )

Ladli Behna Awas Yojana : लाडली बहना योजना का लाभ मध्यप्रदेश की सभी पत्र एवं योग्य महिलाओं को दिया जा रहा है। लाडली बहना योजना के साथ ही मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य की गरीब महिलाओं के लिए भी नई योजना का शुभारंभ किया गया है। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा आदेश जारी किया गया कि मध्य प्रदेश में कच्चे घरों में रहने वाली महिलाओं को पक्का मकान बनाने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी और इसके लिए मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लाडली बहना आवास योजना की शुरुआत की गई है। Ladli Behna Awas Yojana की शुरुआत मध्य प्रदेश सरकार द्वारा 17 सितंबर 2023 को की गई थी। लाड़ली बहना आवास योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को स्थाई निवास बनाने के लिए मध्यप्रदेश सरकार द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।‌ 

लाड़ली बहना आवास योजना क्या है ( Ladli Behna Awas Yojana )

Ladli Behna Awas Yojana list: मध्यप्रदेश में रहने वाली आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए ही मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा लाडली बहना आवास योजना की शुरुआत की गई है। Ladli Behna Awas Yojana के तहत राज्य की गरीब महिलाएं जिनके पास रहने के लिए खुद का स्थाई निवास नहीं है उन महिलाओं को मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लाडली बहन आवास योजना के तहत वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी जो की सीधे महिलाओं के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी। मध्यप्रदेश की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को अपना स्थाई निवास बनाने के लिए मध्यप्रदेश सरकार महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करेंगी। 

लाड़ली बहना आवास योजना में इन महिलाओं को मिलेंगे पैसे

Ladli Behna Awas Yojana: मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लाडली बहन आवास योजना के तहत राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है। जानकारी के अनुसार पता चला है कि मध्य प्रदेश राज्य में कुल 4 लाख 75 हजार ऐसे परिवार है जो कच्चे घरों में रहते हैं और उनके पास खुद का रहने के लिए कोई मकान नहीं है। इन सभी परिवारों को खुद का स्थाई निवास बनाने के लिए सरकार सहायता राशि प्रदान करेगी। लाडली बहना आवास योजना के लिए वह महिलाएं आसानी से आवेदन कर सकती है जिनके पास खुद का रहने के लिए मकान नहीं है। चलिए जानते हैं लाड़ली बहना आवास योजना से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी कि आप कैसे लाड़ली बहना आवास योजना के लिए आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

लाड़ली बहना आवास योजना के लिए महत्वपूर्ण दिनांक ( Ladli Behna Awas Yojana important dates )

लाड़ली बहना आवास योजना : मध्य प्रदेश सरकार द्वारा मध्य प्रदेश राज्य की आवासहीन महिलाओं के लिए शुरू की गई लाडली बहना आवास योजना की शुरुआत प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 17 सितंबर 2023 को की गई थी।‌ बताया जा रहा है कि Ladli Behna Awas Yojana 5 अक्टूबर 2023 तक चालू रहेगी। इस कार्यकाल के बीच मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लाडली बहना आवास योजना के तहत सभी पत्र एवं योग्य महिलाओं को लाभ प्रदान किया जाएगा। लाड़ली बहना आवास योजना की घोषणा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 9 अगस्त 2024 को की गई थी। लाड़ली बहना आवास योजना में आवेदन करने वाली महिलाएं 5 अक्टूबर तक इस योजना के लिए आवेदन कर सकती है। Ladli Behna Awas Yojana के लिए महिलाएं ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों प्रकार से आवेदन कर सकती है। ‌

लाड़ली बहना आवास योजना का उद्देश्य क्या है ( Ladli Behna Awas Yojana objective )

लाड़ली बहना आवास योजना मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य की कमजोर एवं गरीब महिलाओं के लिए शुरू की गई है। Ladli Behna Awas Yojana के तहत मध्य प्रदेश सरकार का मुख्य उद्देश्य यह है कि इस योजना के तहत मध्य प्रदेश राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर एवं गरीब महिलाओं को सशक्त, जागरूक और आत्मनिर्भर बनाने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना और आवासहीन महिलाओं को स्थाई निवास बनाने के लिए लाडली बहना आवास योजना के तहत सहायता राशि प्रदान करना है ताकि महिलाएं Ladli Behna Awas Yojana का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बन सकें। लाडली बहना आवास योजना के तहत मध्य प्रदेश सरकार का मुख्य उद्देश्य राज्य की सभी गरीब महिलाओं को रहने के लिए स्थाई निवास प्रदान करना है और महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर बनाना है। 

लाड़ली बहना आवास योजना का कैसे होंगा क्रियान्वयन

Ladli Behna Awas Yojana: लाडली बहना आवास योजना की शुरुआत मध्य प्रदेश सरकार द्वारा 17 सितंबर 2023 को की गई थी। मंत्रिमंडल की बैठक में घोषणा करते हुए Ladli Behna Awas Yojana के क्रियान्वन को भी बताया गया। लाड़ली बहना आवास योजना को राज्य स्तर पर संचालित किया जाएगा जिसमें प्रत्येक जिले, जनपद और ग्राम पंचायत की महत्वपूर्ण भूमिका रहेंगी। Ladli Behna Awas Yojana के तहत आवेदन पत्र ऑफलाइन के जरिए जनपद पंचायत द्वारा ग्राम पंचायत को उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके बाद ग्राम पंचायत द्वारा सभी आवेदक को को आवेदन फार्म देने होंगे और सभी आवेदकों की सूची बनाकर जनपद पंचायत को भेजनी होगी। इसके बाद जनपद पंचायत में मौजूद सभी अधिकारी आवेदकों की जानकारी को देखकर आधिकारिक वेबसाइट pmayg.nic.in पर लॉगिन करके सभी आवेदकों का रजिस्ट्रेशन पूरा करेंगे। 

लाड़ली बहना आवास योजना के लाभ और विशेषताएं ( Ladli Behna Awas Yojana Profit )

• लाडली बहना आवास योजना का लाभ उठाकर महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत होंगी। 

• Ladli Behna Awas Yojana का लाभ उठाकर महिलाएं जागरूक, सशक्त और आत्मनिर्भर बनेंगी। 

• Ladli Behna Awas Yojana की शुरुआत राजधानी भोपाल के कृषाभाऊ ठाकरे कन्वर्सेशन सेंटर से की गई है। 

• लाड़ली बहना आवास योजना का लाभ राज्य के 4 लाख 75 हजार परिवारों को दिया जाएगा। 

• Ladli Behna Awas Yojana के तहत पीएम आवास योजना से वंचित रह गए परिवारों को लाभ दिया जाएगा। 

• लाड़ली बहना आवास योजना के तहत आवासहीन महिलाएं ही आवेदन कर सकती हैं। 

• लाड़ली बहना आवास योजना के तहत सहायता राशि महिलाओं के नाम पर जारी होंगी जों कि सीधे महिलाओं के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी। 

• लाड़ली बहना आवास योजना की राशि में पीएम आवास योजना की राशि के साथ साथ वृद्धि की जाएगी। 

• मध्यप्रदेश की सभी महिलाओं को लाडली बहना आवास योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।‌

लाडली बहना आवास योजना में आवेदन करने के लिए पात्रता ( Eligibility of Ladli Behna Awas Yojana )

• अगर आप भी लाडली बहना आवाज योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपको मध्य प्रदेश का निवासी होना अनिवार्य है। ‌

• Ladli Behna Awas Yojana के तहत सिर्फ प्रदेश की गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को ही लाभ प्रदान किया जाएगा।

• ‌लाडली बहना आवास योजना में आवेदन कर रहे परिवार के पास पहले से पक्का मकान नहीं होना चाहिए। सिर्फ कच्चे मकान वाला परिवार ही इस योजना के लिए आवेदन कर सकता है। ‌

• लाडली बहना आवास योजना का लाभ उठा रही महिला की न्यूनतम आयु 21 वर्ष से लेकर अधिकतम आयु 60 वर्ष तक होनी चाहिए। ‌

• Ladli Behna Awas Yojana में आवेदन कर रही महिला के परिवार में किसी भी व्यक्ति के सरकारी नौकरी नहीं होना चाहिए वरना आपको योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा। 

• लाडली बहना आवास योजना के तहत वह महिला आवेदन कर सकती है जिसके पास ढाई एकड़ से कम जमीन है या 5 एकड़ से अधिक असंचित भूमि है। ‌

• पीएम आवास योजना का लाभ उठा रही महिलाओं को Ladli Behna Awas Yojana का लाभ प्रदान नहीं किया जाएगा। 

• लाडली बहना आवास योजना का लाभ उठाने वाली महिला की आय ₹12000 से कम होना चाहिए। 

• Ladli Behna Awas Yojana का लाभ उठा रहे परिवार के नाम पर कोई पक्का मकान या जमीन का टुकड़ा नहीं होना चाहिए। 

लाडली बहना आवास योजना आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज ( Documents For Ladli Behna Awas Yojana )

लाडली बहना आवास योजना में आवेदन कर रहीं महिलाओं के पास कुछ जरूरी दस्तावेज होना अनिवार्य हैं। अगर आपके पास यह दस्तावेज नहीं है तो आप Ladli Behna Awas Yojana के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं। चलिए जानते हैं कि लाडली बहना आवास योजना में आवेदन करने के लिए कौन कौन से दस्तावेज होना अनिवार्य है:- 

• आवेदक का आधार कार्ड होना चाहिए। 

• आवेदक महिला के पास समग्र आईडी होना चाहिए। 

• आवेदक के पास अपना राशनकार्ड ( Ration Card ) होना चाहिए। 

• आवेदक के मोबाइल नंबर की आवश्यकता होगी। 

• महिला के पास आय और आयु प्रमाण पत्र होना चाहिए।‌

• महिला के पास स्थाई निवास प्रमाण पत्र होना जरूरी है। 

• आवेदक के पास पासपोर्ट साइज फोटो होना जरूरी है। 

लाडली बहना आवास योजना 2024 के लिए आनलाइन आवेदन कैसे करें ( How to apply for Ladli Behna Awas Yojana )

• लाडली बहना आवास योजना में अगर आप भी आवेदन करना चाहते हैं तो मध्यप्रदेश सरकार द्वारा Ladli Behna Awas Yojana के संचालन के लिए Official website जारी कर दी गई है। आप मध्यप्रदेश के निवासी हो और लाड़ली बहना आवास योजना के लिए योग्य और पात्र हैं तो आप आसानी से Ladli Behna Awas Yojana का लाभ उठा सकते हैं। लाड़ली बहना आवास योजना की वेबसाइट पर आप स्वयं आनलाइन आवेदन नहीं कर सकते हैं।‌ अगर आप भी Ladli Behna Awas Yojana के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपको हमारे द्वारा नीचे बताई गई प्रक्रिया को फॉलो करना होगा। ‌

• लाडली बहना आवास योजना में आवेदन करने के लिए सबसे पहले आवेदक को सभी दस्तावेज लेकर अपनी ग्राम पंचायत जाना होगा। 

• ग्राम पंचायत में जाने के बाद आपको पंचायत के सचिव से लाड़ली बहना आवास योजना की जानकारी और आवेदन फार्म मांगना होंगा। 

• इसके बाद आपको आवेदन फार्म में पुछी गई सभी प्रकार की जानकारी को सही तरीके से भर देनी है। 

• इसके बाद योजना के तहत सभी जरूरी दस्तावेजो को आवेदन फार्म के साथ अटैच करना है। 

• एक बार आपको सभी प्रकार की जानकारी को दोबारा जांच लेना है और फार्म समेत सभी दस्तावेज ग्राम पंचायत में जमा कर देना है। 

• इसके बाद योजना की जानकारी के अनुसार आपके आवेदन फार्म को जनपद पंचायत भेजा जाएगा। 

• इसके बाद जनपद पंचायत में मौजूद अधिकारियों द्वारा आपकी जानकारी को आनलाइन माध्यम से लाडली बहना आवास योजना के तहत आवेदन किया जाएंगा।‌

• इस प्रकार आप आसानी से योजना के लिए आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

लाडली बहना आवास योजना की लिस्ट कैसे चेक करें ( Ladli Behna Awas Yojana list Check )

अगर आप भी मध्य प्रदेश में रहने वाले हैं और लाडली बहना आवास योजना के तहत आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर चुके हैं तो आप Ladli Behna Awas Yojana List में अपना नाम आसानी से चेक कर सकते हैं।‌ अगर आप भी लाडली बहना आवास योजना लिस्ट में अपना नाम चेक करना चाहते हैं तो आप योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। Ladli Behna Awas Yojana लिस्ट में जिन जिन महिलाओं का नाम होंगा केवल उन महिलाओं को ही मध्यप्रदेश सरकार द्वारा लाडली बहना आवास योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।‌ चाहिए जानते हैं कि आप कैसे लाडली बहना आवास योजना लिस्ट में अपना नाम चेक कैसे कर सकते हैं:- 

• Ladli Behna Awas Yojana List में अपना नाम चेक करने के लिए सबसे पहले आपको मुख्यमंत्री लाडली बहन योजना की ऑफिशियल वेबसाइट के होम पेज पर जाना होगा। ‌

• वेबसाइट के होम पेज पर जाने के बाद आपको आवेदन एवं भुगतान की स्थिति के विकल्प पर क्लिक करना है। ‌

• अब आपके सामने नया पेज खुलकर आएगा जहां आपको रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा कोड दर्ज कर आगे बढ़ना होगा। ‌

• इसके बाद आपको आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त होगा जिसे आपको वेबसाइट पर दर्ज कर प्रक्रिया को आगे बढ़ाना होगा। ‌

• इस प्रक्रिया को पूरी करते ही आपके सामने Ladli Behna Awas Yojana list खुलकर आ जाएंगी। 

• अगर आपने भी लाडली बहना आवास योजना के लिए आवेदन किया है तों आप आसानी से Ladli Behna Awas Yojana लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं।

FAQs Of Ladli Behna Awas Yojana

प्रश्न 1. लाड़ली बहना आवास योजना क्या है? ( what is Ladli Behna Awas Yojana )

उत्तर:- Ladli Behna Awas Yojana मध्यप्रदेश सरकार द्वारा अपने राज्य की आवासहीन महिलाओं के लिए चलाई गई योजना है, जिसके तहत प्रदेश के 4 लाख 75 हजार परिवारों को स्थाई निवास बनाने के लिए सरकार द्वारा सहायता राशि प्रदान की जाएगी। 

प्रश्न 2. लाडली बहना आवास योजना की शुरुआत कब की गई थी?

उत्तर:- Ladli Behna Awas Yojana की शुरुआत मध्यप्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में 17 सितंबर 2023 को की गई थी। लाडली बहना आवास योजना में आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 अक्टूबर रखी गई है। 

प्रश्न 3. लाडली बहना आवास योजना का लाभ उठाने के लिए शादी होना जरूरी है?

उत्तर:- लाडली बहना आवास योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक महिला को शादीशुदा होना अनिवार्य है। हालांकि Ladli Behna Awas Yojana का लाभ तलाकशुदा, परित्यक्त और विधवा महिलाओं को दिया जाएगा। 

दिलखुश सिंह पिछले 3 वर्षों से ऑटोमोबाइल तथा गैजेट इंडस्ट्री में कंटेंट राइटिंग कर रहे हैं। अपने इस फील्ड के अनुभवी लेखक होने के नाते इस इंडस्ट्री की हर खबर पर ये अपनी चौकन्नी नज़र रखते हैं। कई बड़ी मीडिया एजेंसी में काम करने के साथ अब अपने अनुभव को itstechgyan.com पर शेयर कर रहे हैं.

Leave a Comment